अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के महाधिवक्ता जेफ सेशंस को पद से हटा दिया है। अपने फैसले की जानकारी एक ट्वीट में देते हुए ट्रंप ने कहा कि सेशंस की जगह अस्थायी तौर पर उनके चीफ ऑफ स्टाफ मैथ्यू जी व्हिटाकर लेंगे। ट्रंप ने ट्वीट किया, 'हम महाधिवक्ता जैफ सेशंस को उनकी सेवाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हैं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।'
वहीं एक पत्र में
जेफ सेशंस ने लिखा है कि वो राष्ट्रपति ट्रंप के कहने पर इस्तीफा दे रहे हैं। अपने पत्र में सेशंस ने लिखा, 'प्रिय राष्ट्रपति, आपके कहने पर मैं अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं।' राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करते हुए सेशंस ने लिखा, 'सबसे अहम ये है कि मेरे महाधिवक्ता के तौर पर कार्यकाल में हमने कानून का शासन स्थापित किया।'
राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप ने कानून व्यवस्था संभालने वाले अपने शीर्ष अधिकारी जैफ सेशंस में भरोसा खो दिया था। सेशंस ने बीते साल खुद को अमरीकी चुनावों में रूस की कथित दखल की जांच से अलग कर लिया था। इसके बाद से उनके डिप्टी रोड रोसेंस्टाइन इस राजनीतिक रूप से बेहद अहम जांच को देख रहे थे।