फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नाइटक्लब में अंधाधुंध फायरिंग, डेढ़ दर्जन लोगों के हताहत होने की खबर

Sat, 01 Jul 2017 05:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
नाइटक्लब में फायरिंग - फोटो : Fox news
विज्ञापन
अमेरिका के एक नाइटक्लब में अंधाधुंध फायरिंग हुई है, जिसमें कम से कम 17 लोग हताहत हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सभी हताहतों की हालत स्थिर है और ये फायरिंग आपसी झगड़े की वजह से हुई है। 
विज्ञापन


जानिए, अमेरिका में क्यों बढ़ीं फायरिंग की घटनाएं, कैसे इतनी आसानी से मिल जाते हैं हथियार?

अमेरिकी मीडिया ने जानकारी दी है कि अमेरिका के आर्केंसस राज्य में ये घटना हुई है। फायरिंग लिटिल रॉक सिटी के एक नाइटक्लब में कॉन्सर्ट के दौरान हुई, जहां कुछ लोगों में विवाद हो गया था। इस फायरिंग में कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं। इन घायलों में एक की हालत गंभीर थी, पर वो अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
17 people injured after a gunman opened fire at a nightclub following dispute at concert, in Little Rock city of US state Arkansas: US Media— ANI (@ANI_news) July 1, 2017
विज्ञापन


लिटिल रॉक पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि ये कोई आतंकी घटना नहीं थी। ये कॉन्सर्ट के दौरान आपस में दो गुटों के भिड़ने की वजह से हुआ। इसकी जांच किसी ऑर्गनाइज क्राइम या आतंकवादी लिंक के नजरिए से नहीं हो रहा है।
We do NOT believe this incident was an active shooter or terror related incident. It appears to have been a dispute at a concert.— Little Rock Police (@LRpolice) July 1, 2017

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अमेरिका की एक गोदाम में आपसी विवाद में जमकर गोलियां चली थी। उस हादसे में चार लोग मारे गए थे। ऐसी ही एक घटना ओरलैंडो में हुई थी, जिसमें 5 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें