फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी कृष्णा आर उर्स को पेरू का राजदूत बनाया

Thu, 29 Jun 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
DONALD TRUMP
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कृष्णा आर उर्स को पेरू में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया है। वर्ष 1986 से सेवारत अमेरिकी राजनयिक उर्स भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं और इस समय मैड्रिड में अमेरिका के प्रभारी हैं। वहां वे मिशन के डिप्टी चीफ भी रह चुके हैं। कृष्णा आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ हैं और मैड्रिड, स्पेन मे राजदूत भी रहे चुके हैं। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की तीन दशकों की सेवा के दौरान उन्होंने आर्थिक मुद्दों में विशेषज्ञता प्राप्त की और दक्षिण अमेरिका के एंडियन क्षेत्र में व्यापक नीतिगत अनुभव हासिल किया है।

उन्होंने सात अमेरिकी दूतावासों में सेवा की है और साथ ही वाशिंगटन, डीसी में वरिष्ठ नेतृत्व वाले पदों पर रह चुके हैं। 

अगर उनकी शिक्षा की बात करें तो उर्स ने टेक्सस विश्वविद्यालय से एमएस और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से बीएस की डिग्री की हासिल की है। बता दें कि उर्स को स्पेनिश बोलने में महारत हासिल है और वे धाराप्रवाह स्पेनिश बाेलते हैं उन्हें हिंदी और तेलुगु भी आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें