फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं कम हुई है ओबामा की लोकप्रियता, अभी भी हैं राष्ट्रपति के लिए पहली पसंद

Wed, 09 Nov 2016 04:28 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की लोकप्रियता व्हाइट हाउस के लिए उनका उत्तराधिकारी चुनने के लिए होने वाले चुनाव से ठीक पहले नई ऊंचाईयों पर पहुंच गयी है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में इस बात का पता चला है। 
विज्ञापन


गॉलअप के मुताबिक सोमवार को ओबामा को पसंद करने की दर 56 फीसदी तक पहुंच गई है। ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि दो बार राष्ट्रपति रह चुके व्यक्ति को पसंद करने की दर उनके कार्यकाल के आखिर में भी 56 फीसदी तक पहुंची हो। साल 2012 में फिर से राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से ओबामा के लिए यह रेटिंग सर्वाधिक है। अन्य सर्वेक्षणों में भी उनकी लोकप्रियता की रेटिंग काफी अच्छी आयी है। यही वजह है कि हिलेरी क्लिंटन ने चुनाव के नजरिये से महत्वपूर्र्ण राज्यों में प्रचार के लिए उनकी मदद ली।

बीते दस दिनों में अंतिम फिलाडेल्फिया की रैली समेत ओबामा 17 चुनावी रैलियां कर चुके हैं। मिशिगन में आयोजित एक रैली में ओबामा ने कहा था कि राष्ट्रपति के तौर पर बीते आठ साल में मैंने जितनी भी विश्वास आप लोगों के बीच बनाया है उस आधार पर मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि आप इस बार मुझ पर भरोसा जताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें