फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: नासा के अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस स्टेशन से डाला पहला वोट

Tue, 08 Nov 2016 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में स्पेस एजेंसी 'नासा' के अंतरिक्ष यात्री शेन किम्ब्रॉ अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले पहले शख्स बने हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन (आईएसएस) से अपना वोट दिया है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन 19 अक्टूबर को कजाखिस्तान के बैकानूर से रूसी सोयूज रॉकेट से स्पेस के लिए रवाना हुए थे। वे चार महीने के लिए स्पेस में रहेंगे। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने स्पेस से ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नासा ने अपने बयान में कहा है कि अभी हमारे जो अंतरिक्ष यात्री स्पेस में हैं, उनमें से शेन पहले शख्स हैं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में वोट किया। स्पेस से वोटिंग करने करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक ईमेल सिस्टम होता है, जो जॉनसन स्पेस सेंटर से जुड़ा होता है। 1997 के टैक्सास लॉ के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोट दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें