फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ़गानिस्तानः जीत की राह पर नैटो सेना?

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल जॉन एलन का कहना है कि 2014 के बाद भी अफ़गानिस्तान में अमेरिकी सेना रह सकती है। अफ़गानिस्तान में नेटो सैन्य बल के कमांडर जनरल जॉन एलन का दावा है कि नेटो गठबंधन, तालिबानी विद्रोह के ख़िलाफ जंग जीतने की राह पर है।
विज्ञापन


जनरल एलन का कहना है कि सैन्यबलों ने अफ़गानिस्तान में तालिबानी विद्रोह का मुकाबला कर जीत हासिल करने, प्रशासन के अनुकूल माहौल बनाने और आर्थिक गतिविधियों के लिए मौका तैयार करने के लिए एक लंबा सफ़र तय किया है।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि जनरल एलन को यूरोप में नेटो गठबंधन का प्रमुख कमांडर बनाया जाएगा। जनरल एलन की जिम्मेदारी अब मरीन कोर के जनरल जोसेफ डनफोर्ड संभालेंगे।
विज्ञापन


पिछले महीने अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने जनरल एलन को एक कथित घोटाले के मामले में आरोपों से मुक्त कर दिया था। इस मामले में अमेरिकी ख़ुफ़िया संस्था, सीआईए के निदेशक डेविड पेट्रेयस को इस्तीफा देना पड़ा था।

अमेरिका के रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने कहा था कि उन्हें जनरल एलन के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

अफ़गान अंतरराष्ट्रीय सहायता सुरक्षा बल (आईएसएएफ) के कमांडर रहे एलन ने अफ़गान फौज को वहां के प्रमुख अभियानों की कमान सौंप दी है। उन्होंने बीबीसी से कहा कि नेटो को धैर्य बरतते हुए अफ़गान फौज की मदद के लिए तैयार रहना होगा।

'तारीख देना मुश्किल'
जनरल एलन ने बीबीसी से ये भी कहा कि नेटो की तालिबान के खिलाफ़ जीत के लिए कोई निश्चित दिन बताना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "चरमपंथ के खिलाफ़ लड़ाई में समय लगता है और कैलेंडर पर एक तारीख चुन कर कहना मुश्किल है कि हमने आज जीत हासिल कर ली है।"

फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस से इस बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है कि अफ़ग़ानिस्तान में कितनी अमेरिकी सेना रहेगी।

लेकिन जनरल एलन ने यह स्पष्ट किया कि अफ़ग़ानिस्तान से पूरी तरह अमेरिकी सेना की वापसी कोई विकल्प नहीं है और उनसे भी इसकी संभावना को तलाशने के लिए नही कहा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें