फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी स्कूल की किताबों से हटेंगी भारत और हिंदू विरोधी बातें

Sat, 30 Sep 2017 05:49 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के अधिकारियों ने राज्य में चलाए जाने वाले स्कूली किताबों में हिंदुओं और भारत के बारे में नकारात्मक छवि को सुधारने को कहा है। अमेरिका के एक हिंदू संगठन ने हिंदुओं और भारत के बारे में नकारात्मक छवि पेश किए जाने पर आपत्ति व्यक्त की थी।
विज्ञापन


अमेरिकी हिंदुओं का संगठन पिछले कुछ समय से पाठ्यपुस्तकों में हिंदुओं के बारे में मिथकों और अशुद्धियों को हटवाने के लिए संघर्ष कर रहा है। कैलिफोर्निया राज्य सरकार की ओर से शिक्षा विभाग को ही किताबों की सामग्री तय करने का अधिकार है। 

विद्वानों, छात्रों और हिंदू समुदाय के सुझाव पर विभाग ने किताबों को अपडेट करने को कहा है। इन सुझावों में योग और धर्म, व्यास और वाल्मीकि के साथ ही साइंस और टेक्नोलॉजी पर भारतीयों की उपलब्धि के बारे में बताया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: UN में एनजीओ का दावा, भारत में हाल में बने कानूनों से वैध हो गई है बाल मजदूरी

शिक्षा विभाग ने दो प्रकाशकों की सामग्री को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। कैलिफोर्निया के हिंदू एजुकेशन फाउंडेशन ने कहा कि हिंदू अमेरिकी, एलजीबीटी समुदाय और अफ्रीकी-अमेरीकियों ने अपने-अपने समुदायों के बारे में किताबों में मौजूद गलत छवियों पर आपत्ति की थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने किताबों में संशोधन करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें