फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 प्वॉइंट में जानें किन मुद्दों पर केंद्रित रहा अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का भाषण

Wed, 09 Nov 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रंप
विज्ञापन
करीब एक साल के धुआंधार प्रचार और उस पर अमेरिकियों का निर्णय डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में आया। एक कड़े मुकाबले में जनता ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को नकारते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को अपना 45वां राष्ट्रपति चुना। जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद सधे हुए भाषण में अमेरिकी जनता का शुक्रिया अदा किया और वादा किया कि वह कभी उनका सिर नहीं झुकने देंगे। पढ़ें किन मुद्दों पर केंद्रित रहा उनका भाषण...
विज्ञापन

 
अर्थव्यस्था के पुनर्निमाण को दोहराया
डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी लगातार यह कहते रहे कि वह अमेरिकी की आर्थिक नीतियों को नए सिरे से बनाएंगे। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद अपने पहले भाषण में ट्रंप ने यही बात दोहराई और कहा, 'हम मिलकर अमेरिका को दोबारा से बनाएंगे।'

परिवार को दी प्राथमिकता
डोनाल्ड ट्रंप ने एक एक करके अपने परिवार के सदस्यों को मंच पर बुलाया और उनका धन्यवाद दिया। अमेरिकी चुनाव में यह बेहद दिलचस्प होता है कि विजयी उम्मीदवार अपने परिवार के योगदान को लोगों के सामने रखना नहीं भूलता। ट्रंप ने भी यही किया और अपनी पत्नी, माता-पिता और भाई को मंच पर बुलाकर उनके योगदान का जिक्र किया।
विज्ञापन


बड़ी आर्थिक योजना का दावा
70 वर्षीय ट्रंप ने दोहराया कि उनके पास अमेरिका के लिए एक बड़ी आर्थिक योजना है। हालांकि न ही चुनाव प्रचार और न ही विजयी भाषण में ट्रंप ने इस योजना का खुलासा किया। हालांकि माना जा रहा है कि उदारवादी व्यापार नीतियों के बजाय उनका जोर अमेरिका केंद्रित व्यापार नीतियों पर होगा।
विज्ञापन

अमेरिका पर केंद्रित भाषण

डोनाल्ड ट्रंप
हिलेरी पर भी बोले
ट्रंप ने अपने भाषण में हिलेरी का भी जिक्र किया लेकिन उतना ही जितना राजनीतिक शिष्टाचार में होता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अमेरिका में चुनाव प्रचार का स्तर जितना नीचा इस बार रहा वैसा कभी पहले नहीं रहा। अपने भाषण में ट्रंप ने एक वाक्य में हिलेरी की तारीफ की और कहा, 'उन्होंने अमेरिका की खूब सेवा की है।' 

अमेरिका पर केंद्रित भाषण
प्रवासियों के मामले, वैश्विक आर्थिक नीतियां, दुनिया की अन्य ताजा समस्याएं नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण का हिस्सा नहीं बन पाईं। सामान्य तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति की बातों पर पूरी दुनिया की नजर होती हैं लेकिन ट्रंप ने इस बारे में कोई बात नहीं की। उनका भाषण केवल अमेरिका पर केंद्रित रहा और उन्होंने जनता से वादा किया कि वह कभी अमेरिकियों का सिर झुकने नहीं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें