फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने भारतीय मूल के बॉबी जिंदल और निकी हेली का किया अपमान

Wed, 26 Oct 2016 06:35 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस / एजेंसी
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदारी की घोषणा के बाद से डोनाल्ड ट्रंप ने कई लोगों का अपमान किया है। यह उनका मूल स्वभाव भी है। ट्रंप ने जिन लोगों का अपमान किया है उनमें भारतीय मूल के लुइसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल और दक्षिण केरोलिना की गवर्नर निकी हेली भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्विटर पर पत्रकारों, समाचार संगठनों, नील यंग के एक गीत और कुछ देशों का भी अपमान किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसे करीब 281 लोगों की पूरी सूची तैयार की है। ट्रंप ने लुइसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल का अपमान करते हुए उन्हें कमजोर प्रत्याशी बताते हुए कहा था कि उन्हें चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम लोगों का समर्थन हासिल था। उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर निकी के बारे में कहा वहां के लोग निकी हेली को लेकर शर्मिंदा हैं। ट्रंप ने सीबीएस न्यूज में भारतीय मूल के पत्रकार सोपान देब का अपमान करते हुए उन्हें झूठा और बेईमान तक कह डाला था।

एनवाईटी के एसोसिएट एडिटर टॉम जॉली ने कहा कि अखबार चाहता है कि सही समय पर ट्रंप के सभी ट्वीट सार्वजनिक किए जाएं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने चुनावी सत्र में शुरू से ही ट्रंप की तीखी आलोचना की थी। हिलेरी क्लिंटन की शीर्ष सहायक हुमा अबेदिन को ट्रंप ने ‘सुरक्षा का सबसे बड़ा खतरा’ बताया था, क्योंकि उनके पिता भारतीय हैं और मां पाकिस्तानी थीं। ट्रंप द्वारा किए गए अपमान की सूची में हिलेरी क्लिंटन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और कई समाचार मीडिया शामिल हैं जिनमें एनवाईटी, सीएनएन, एपी, दि वाल स्ट्रीट जर्नल और वाशिंगटन पोस्ट प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें