फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेक्षण में फिर ट्रंप से आगे निकली क्लिंटन, जानिए ताजा हाल

Wed, 26 Oct 2016 06:20 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर हुए हालिया सर्वेक्षण में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप से पांच प्रतिशत अंकों से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन


इस सर्वेक्षण के अनुसार, 49 फीसदी मतदाता क्लिंटन के पक्ष में हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी ट्रंप के पक्ष में 44 फीसदी मतदाता हैं। वहीं पर लिबर्टियन गैरी जॉनसन तीन फीसदी और ग्रीन पार्टी के जील मेजर दो फीसदी अंकों से पीछे चल रहे हैं। 

सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाली रियलक्लियर पॉलिटिक्स संस्था ने बताया कि 70 वर्षीय ट्रंप, 68 वर्षीय क्लिंटन से 5.5 फीसदी अंकों से पीछे चल रहे हैं। इस सर्वेक्षण में 45 वर्ष से कम उम्र के 53 फीसदी मतदाता क्लिंटन को राष्ट्रपति बनते हुए देखना चाहते हैं जबकि पिछले सर्वेक्षण में यह 47 फीसदी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के मुकाबले क्लिंटन महिलाओं के बीच 12 फीसदी अंकों से आगे हैं जबकि पुरुषों में ट्रंप क्लिंटन से तीन फीसदी अंक आगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें