फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने दी आजादी, पूरे अमेरिका कहीं भी करिए समलैंगिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में समलैंगिक विवाह को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समलैंगिक जोड़ों को पूरे देश में कहीं भी विवाह करने का अधिकार है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अमेरिका के 36 राज्यों में पहले ही समलैंगिक लोगों के विवाह को कानूनी मान्यता थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बाकी बचे 14 राज्यों में भी समलैंगिक जोड़े आपस में विवाह कर सकेंगे।

इस निर्णय के साथ ही शीर्ष अदालत में समलैंगिक विवाह को लेकर दो दशक से चल रहा मुकदमा भी समाप्त हो गया। चार अन्य उदार जजों के साथ सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एंटोनी केनेडी ने कहा, ‘विवाह से बढ़कर कोई संघ नहीं है।’
विज्ञापन

विज्ञापन

बराक ओबामा बोले, यह अमेरिका की जीत

अदालत का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होगा। दरअसल समलैंगिक विवाह का विरोध करने वालों के पास पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का तीन सप्ताह का वक्त है।

हालांकि कुछ राज्यों के अधिकारी समलैंगिक जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र दे सकते हैं, क्योंकि इसमें जोखिम की संभावना बहुत कम है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अमेरिका की जीत बताया है। बकौल ओबामा, इससे पता चलता है कि असंभव दिखने वाले सामाजिक बदलाव भी वास्तविकता में तब्दील हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें