एक शख्स ने एक दिन या एक घंटे नहीं बल्कि सिर्फ तीन मिनट में अपनी इतनी सेल्फीज खींच ली कि उसने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। यह शख्स हैं डोनी वाहलबर्ग जिन्होंने सिर्फ तीन मिनट में 122 सेल्फी खींच डालीं।
उन्होंने यह रिकॉर्ड मैक्सिको के कोजुमेल में ब्लॉक क्रूज पर कुछ नए बच्चों के साथ बनाया। सीबीएस सीरीज के स्टार वाहलबर्ग ने इस तरह सिंगापुर की कंपनी अरूबा के एक सदस्य द्वारा बनाए गए 3 मिनट में 119 सेल्फी खिंचने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले पिछले साल भी वाहलबर्ग ने इस रिकॉर्ड को बनाने की कोशिश की थी मगर वह असफल रहे थे।