फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सीनेटर बोले- जलवायु परिवर्तन से पानी का बहाव होगा बेकाबू, भारत-पाक में बढ़ेगा विवाद

Fri, 03 Nov 2017 06:04 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
हिमालय
विज्ञापन
अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने आगाह किया है कि जलवायु परिवर्तन का हिमालय पर प्रतिकूल भू-राजनीतिक प्रभाव पड़ रहा है, विशेष रूप से भारत और पाकिस्तान के बीच के क्षेत्र में जहां जल प्रवाह में अस्थिरता क्षेत्र में विवाद का कारण बन सकती है, यहां तक कि तबाही भी ला सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें:  चीन से रिश्ते सुधारने के लिए तिब्बत को महत्व देगा अमेरिका

सीनेटर शेलडन ने वाशिंगटन में इस हफ्ते हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पाकिस्तान की सभी प्रमुख नदियों में पानी भारत में ग्लेशियर के पिघलने से आता है, ज्यादा मात्रा में ग्लेशियर के पिघलने का अर्थ है ज्यादा बहाव। 

इसके अलावा जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून के मौसम में बारिश और रौद्र रूप ले सकती है। एक अध्ययन का हवाला देते हुए उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालय के ग्लेशियर वर्ष 2100 तक एक तिहाई से ज्यादा पिघल सकते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका बोला- मोदी और ट्रंप मिलकर दुनिया से खत्म करेंगे आतंकवाद, फोन पर की बात

पिघलने के कारण ग्लेशियर भी सिकुड़ते जा रहे हैं। अमेरिका के शीर्ष थिंकटैंक हडसन इंस्टीट्यूट में ‘एन इंटीग्रेटेड अप्रोच टू हिमालयाज’ विषय पर एक रिपोर्ट को जारी करने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें