फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: न्यूयॉर्क आतंकी हमले के बाद कोलोराडो में शूटिंग, तीन की मौत

Thu, 02 Nov 2017 11:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका में शूटिंग
विज्ञापन
यूएस के न्यूयॉर्क में कल हुए आतंकी हमले के बाद आज (2 नवंबर) कोलोराडो में शूटिंग की खबर है, यह शूटिंग वहां एक वालमार्ट के स्टोर में हुई जिसमें कई लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है। इलाके की पुलिस ने फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है। फिलहाल हमलावर के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। लोगों को इलाके से दूर रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, हमले में अबतक दो लोगों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन


अमेरिका में आतंकी हमला: कैसे खौफनाक मंजर में बदल गई हैलोविन की रात, जानिए 10 बातें

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, लोगों और स्टोर में मौजूद कर्मचारियों ने खुद ही जल्दी से स्टोर को खाली कर दिया था। यह शूटिंग वहां के वक्त के हिसाब से शाम 6.30 पर हुई थीं। स्टोर के बाहर अभी पुलिस की बहुत सी गाड़ियां खड़ी देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें