फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सीनेट ने खारिज किए शटडाउन खत्म करने वाले दो महत्वपूर्ण बिल

Sat, 26 Jan 2019 01:56 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी सीनेट ने आंशिक सरकारी कामबंदी (शटडाउन) को खत्म करने से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयकों को खारिज कर दिया है। इसके बाद अमेरिका में पिछले एक माह से जारी सबसे लंबे शटडाउन के फिलहाल खत्म होने के आसार बेहद कम ही रह गए हैं। इसके लिए सीनेट में सत्ताधारी रिपब्लिकन और विपक्षी डेमोक्रेट पार्टियों ने एक-एक बिल पेश किया, लेकिन दोनों को ही पारित होने के लिए कम से कम 60 वोट नहीं मिल सके और उन्हें संसद में खारिज होना पड़ा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन वाले विधेयक में मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण को फंड की मंजूरी का मसौदा पेश किया गया लेकिन इसके समर्थन में सिर्फ 51 और विरोध में 47 वोट पड़े। दो रिपब्लिकन सीनेटर्स, टॉम कॉटन और माइक ली ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया, जबकि डेमोक्रेट सीनेटर जो मनचिन ने इसके समर्थन में मतदान किया। 

वहीं डेमोक्रेट पार्टी के विधेयक में शटडाउन खत्म कर कर्मचारियों के दोबारा काम पर लौटने का मसौदा पेश किया गया। इसे 52-44 मतों से खारिज होना पड़ा। ट्रंप ने जोर दिया कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों को आने से रोकने के लिए सीमा पर एक दीवार बनानी जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘हमें दीवार बनानी होगी, हमारे पास किसी तरह का बैरिकेड, स्टील का बैरिकेड होना चाहिए। इसे बना लिया गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कमला हैरिस ने की शटडाउन जल्द खत्म करने की अपील

अमेरिका में 2020 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में उतरने की घोषणा कर चुकी भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने कहा है कि यह अभूतपूर्व सरकारी बंद जल्द ही खत्म होना चाहिए। उन्होंने अपील की कि संघीय सरकार को जल्द से जल्द दोबारा काम पर लौटना चाहिए। 

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता ने कहा कि सीनेट सरकार को वित्त पोषण के लिए एक उचित विधेयक पर मतदान करेगी। हैरिस ने ट्वीट में कहा कि हमने एक माह पहले सर्वसम्मति से जो बिल पेश किया था उस पर हम मतदान करें क्योंकि आठ लाख संघीय कर्मचारी हम पर भरोसा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें