अमेरिका में 2020 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में उतरने की घोषणा कर चुकी भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने कहा है कि यह अभूतपूर्व सरकारी बंद जल्द ही खत्म होना चाहिए। उन्होंने अपील की कि संघीय सरकार को जल्द से जल्द दोबारा काम पर लौटना चाहिए।
कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता ने कहा कि सीनेट सरकार को वित्त पोषण के लिए एक उचित विधेयक पर मतदान करेगी। हैरिस ने ट्वीट में कहा कि हमने एक माह पहले सर्वसम्मति से जो बिल पेश किया था उस पर हम मतदान करें क्योंकि आठ लाख संघीय कर्मचारी हम पर भरोसा करते हैं।