फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकियों ने माना, डोनाल्ड ट्रंप के शासन में और भी बढ़ गया भ्रष्टाचार

Wed, 13 Dec 2017 05:08 AM IST
एजेंसी, वॉशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिकी लोगों का मानना है कि इस साल डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से अमेरिका में स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार बढ़ा है। भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाले वैश्विक संस्था ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वेक्षण के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के मुताबिक, करीब 10 में से छह अमेरिकियों का मानना है कि बीते 12 महीनों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसमें जनवरी 2016 के मुकाबले करीब एक तिहाई बढ़ोत्तरी हुई है। हालिया सर्वे में 44 फीसदी अमेरिकियों ने कहा है कि व्हाइट हाउस में ही यह आठ प्रतिशत अंक से ज्यादा बढ़ गया है। नतीजतन लोग सरकार के महत्वपूर्ण हिस्से कांग्रेस को भी अक्सर भ्रष्ट के तौर पर उद्धृत कर देते हैं।

पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप बोले- 4-8 घंटे मेरे टीवी देखने की खबर फर्जी 

सर्वे में पाया गया कि करीब 10 में से सात लोगों का मानना है कि सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने में नाकाम रही है। ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के अमेरिकी प्रतिनिधि जोए रेटर ने अपने बयान में कहा कि अभी भी प्रतीत होता है कि हमारे चुने हुए अधिकारी कारपोरेट हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये लोग सरकार की क्षमता में विश्वास बहाल करने में नाकाम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें