फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप के यौन दुर्व्यवहार के जांच की मांग उठाई

Wed, 13 Dec 2017 05:08 AM IST
एजेंसी, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिका में 50 से अधिक महिला डेमोक्रेटिक सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के आरोपों की संसद की तरफ से विस्तृत जांच की मांग की है। इन महिला सांसदों का कहना है कि इन आरोपों पर जांच लंबे समय से अपेक्षित है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया।
विज्ञापन


हाउस कमेटी ऑन ओवरसाइट एंड गवर्नमेंट रिफॉर्म्स के अध्यक्ष और रैंकिंग सदस्य को भेजे एक लेटर पर 54 महिला सांसदों के हस्ताक्षर हैं। वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति ने इन आरोपों को सीधे तौर पर खारिज किया है। इसमें कहा गया है कि ‘मी टू’ अभियान के दौर में पूरे अमेरिका की महिलाएं अपने यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना की खौफनाक कहानी दुनिया के सामने रख रही हैं। लेटर में कहा गया है, ‘कांग्रेस के सदस्य भी जांच के दायरेमें आए हैं और कुछ यौन दुर्व्यवहार की वजह से इस्तीफा भी दे रहे हैं।’ 

इसमें लिखा है, ‘ट्रंप के खिलाफ कई महिलाओं ने आरोप लगाए हैं और हम इसको नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। वहीं यह भी होना चाहिए कि राष्ट्रपति को अपने बचाव में सबूत पेश करने की अनुमति मिले।’ 71 वर्षीय ट्रंप पर आरोप लगाने वाली तीन महिलाओं ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांग की थी कि उनकी तरफ से राष्ट्रपति पर लगाए गए आरोपों की जांच संसद द्वारा कराई जानी चाहिए। इसके बाद डेमोक्रेटिक सांसद कर्स्टन गिलीब्रांड ने एक कदम आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप बोले- 4-8 घंटे मेरे टीवी देखने की खबर फर्जी 

ट्रंप ने ट्वीट कर दिया जवाब
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर  ‘झूठे आरोप व मनगढ़त कहानियां’ के जरिये उन पर निशाना साधने के लिए डेमोक्रेट्स की खिंचाई की। ट्रंप ने कहा, ‘हजारों घंटे का समय बर्बाद करने और कई लाख डॉलर खर्च करने के बाद भी डेमोक्रेट्स रूस के साथ उनका कोई संबंध साबित करने में असफल रहे। अब वे झूठे आरोपों और उन महिलाओं की मनगढ़ंत कहानियों के जरिये आगे बढ़ रहे हैं जिन्हें मैं न तो जानता हूं और न ही उनसे कभी मिला हूं। फेक न्यूज!’

निक्की हेली ने महिलाओं का किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिलाओं के समर्थन में आ गई हैं। व्हाइट हाउस के विपरीत हेली ने रविवार को कहा कि जिन महिलाओं ने ट्रंप के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है, उनके पक्ष को सुना जाना चाहिए। पूर्व गवर्नर हेली ने कहा कि उनके पक्ष को सुना जाना चाहिए, उससे निपटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले को चुनाव से पहले भी सुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें