अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में चल रहे सत्ता विरोधी प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ईरान की जनता देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और आतंकवाद को प्रश्रय देने की नीतियों की खिलाफत कर रही है। ऐसे में यह ईरानी सरकार की जिम्मेदारी है कि वो लोगों की भावनाओं का सम्मान करे। इस समय पूरी दुनिया की निगाहें इस विरोध प्रदर्शन पर है।
वहीं पिछले दिनों कनेडियन परिवार के अपहरण के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए धमकी दी थी कि हर साल हम पाकिस्तान को बड़ी आर्थिक सहायता देते हैं और उन्हें हमारे नागरिकों की मदद करनी होगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानियों के प्रदर्शन पर ट्वीट कर कहा है कि ईरानी सरकार देश की संपत्ति को आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आगे लिखा कि ईरानी सरकार को ईरानी लोगों की धारणाओं का आदर करना चाहिए। पूरी दुनिया उन्हें देख रही है।
ये भी पढ़ें: लश्कर आतंकी हमजा का दावा- ISI ने रची थी जाधव की मां-पत्नी के अपमान की साजिश