फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रग्स एडिक्शन रोकने के लिए दान किए 1 लाख डॉलर

Fri, 01 Dec 2017 06:00 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का वेतन स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) को दान कर दिया है। उन्होंने यह दान अफीम के अत्यधिक सेवन से होने वाले मानसिक प्रभावों (ओपिऑइड) से लड़ने में मदद के लिए किया है। ट्रंप का वार्षिक वेतन 4,00,000 डॉलर है। इस हिसाब से एक तिमाही का वेतन 1,00,000 डॉलर होता है।
विज्ञापन


एचएचएस की कार्यवाहक सेक्रेटरी एरिक हार्गन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘वेतन दान करने का उनका निर्णय उनकी दया, उनकी देशभक्ति और अमेरिकी लोगों के प्रति उनके कर्तव्य को दिखाता है। लेकिन उनकी सहानुभूति सबसे ऊपर है क्योंकि एचएचएस उनके दान का उपयोग अमेरिका के सबसे बड़े संकट ओपिऑइड से निपटने में करने वाला है।’

पढ़ें: अमेरिका ने पाक सरकार को बताया कमजोर, कहा- आतंकियों का बढ़ा हौसला

हार्गन ने कहा कि अपने कार्यकाल के पहले दिन से ट्रंप सरकार ने इस मुद्दे पर काम करना शुरू कर दिया है। वह यह कार्य पूरे संघीय सरकार के स्तर पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओपिऑइड से हर दिन करीब 175 अमेरिकियों की मौत होती है। यही वजह है कि अक्तूबर में अपने भाषण में ट्रंप ने एचएचएस से इस समस्या को राष्ट्रीय संकट घोषित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें