अमेरिका में बुधवार को सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी के सामने गवाही देते हुए एक अधिकारी ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूसी हैकरों द्वारा 21 राज्यों को निशाना बनाने की बात कही।
जेनेट मेन्फ्रा अमरीका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की सायबर सिक्योरिटी शाखा से जुड़ीं हैं। उन्होंने कहा है कि रूसी हैकरों ने चुनाव के दौरान 21 राज्यों में हैकिंग को अंजाम दिया लेकिन इन राज्यों के नाम बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा है, "इस वक्त हमारे पास सबूत मौजूद हैं जो बताते हैं कि 21 राज्यों में चुनाव से जुड़े सिस्टमों को निशाना बनाया गया।