अमेरिका एक्स नेवी सील अफसर ने दावा किया कि उन्होंने ही ओसामा-बिन-लादेन को मौत के घाट उतारा था। उन्होंने अपनी नई किताब में बताया कि लादेन के सिर में तीन गोलियां मारी गई थी, जिसके बाद उसका सिर फट गया। रॉबर्ट ओ' नील ने बताया कि बुरी तरह फट जाने के बाद पहचान के लिए टुकड़ों को जोड़कर लादेन की पहचान की गई।
उन्होंने अपनी किताब किलिंग द ऑपरेटर: फायरिंग द शॉट्स दैट किल्ड बिन लादेन ये खुलासे किए हैं। हालांकि नेवी के रूल्स को देखा जाए तो इस ऑपरेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक करना मना है। लेकिन रॉबर्ट ने अपनी किताब में कई अहम खुलासे किए। किताब के मुताबिक करीब 6 कंमाडो की टीम लादेन के घर में घुसी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कुछ मीटर की दूरी से लादेन पर गोलिया चलाई थी। उन्हें पहले लादेन का बेटा मिला था, जिसके हाथ में एक-47 मौजूद थी। उसके हमला करने से पहले ही उसे खत्म कर दिया गया। एक कमरे में लादेन की पत्नियां और 17 बच्चे भी थे।
जब लादेन को देखा तो वो महिला को ढाल बनाए हुए उसकी कनपटी पर बंदूक लगाए खड़ा था। रॉर्बट ने देरी न करते हुए लादेन पर दो गोलियां चला दी। तीसरी गोली मारने के बाद ये कन्फर्म हुआ कि वो मर चुका है। करीब जा कर देखा तो उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। सिर के टुकड़ों को जोड़ कर उसकी पहचान की गई।