सीरिया पर हमले के बाद अमेरिका के निशाने पर अब नॉर्थ कोरिया है। नॉर्थ कोरिया के मिसाइल और परमाणु परीक्षण को देखते हुए अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। पेंटागन ने कहा है कि कोरियाई उपद्वीप के पास उपस्थिति के लिए एक नेवी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप पश्चिमी प्रशांत महासागर की ओर बढ़ रहा है।
बताते चलें कि नॉर्थ कोरिया के हाल में किए बैलिस्टिक मिसाइल के टेस्ट और परमाणु कार्यक्रम की लगातार कोशिश ने इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिए हैं। बताते चलें कि यह अमेरिकी नौसैन्य वाहक मारक समूह अमेरिका अपनी रक्षात्मक रणनीति के तहत कोरियाई उपद्वीप की ओर भेज रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के नेता ह्वांग क्यो-अहं के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि नॉर्थ कोरिया और दूसरे मुद्दों पर दोनो देशों के बीच आम सहमति है और वे लगातार संपर्क में रहेंगे।
नेवी की खबर के मुताबिक, अमेरिकी प्रशांत कमांड ने कैरियर समूह को निर्देशित किया कि वह सिंगापुर से निकलने के बाद पश्चिमी प्रशांत महासागर के उत्तर में उतर जाए। इस यूएसएस कार्ल विनसन कैरियर ग्रुप में कई मिसाइल विध्वंसक और मिसाइल क्रूजर शामिल हैं।