फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को नौ लड़ाकू हेलीकॉप्टर बेचेगा अमेरिका

Wed, 06 Apr 2016 12:07 AM IST
एजेंसी / वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका अपने नौ एएच-1जेड लड़ाकू हेलीकॉप्टर पाकिस्तान को बेचेगा। इनकी कीमत 17 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 11 अरब 29 करोड़ रुपये) है। इस सौदे में पाकिस्तान को नौ अतिरिक्त फ्यूल किट भी दी जाएंगी, जिनकी कीमत 95.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 63 अरब 28 करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन


पाकिस्तान को दिए जाने वाले हेलीकॉप्टर एयरोस्पेस कंपनी ‘बेल हेलीकॉप्टर’ बनाएगी। पेंटागन इसके लिए कंपनी को विदेशी सैन्य बिक्री फंड से पैसा देगा। विदेश विभाग ने अपने एक बयान में उम्मीद जताई है कि यह हेलीकॉप्टर सितंबर 2018 तक पाकिस्तान को सौंप दिए जाएंगे।  

इससे पहले ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तान को आठ एफ-16 फाइटर जेट देने का फैसला किया था। इस फैसले का भारत के अलावा खुद अमेरिकी सांसदों ने भी विरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें