फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए मीडियम नहीं बनेगा अमेरिका, किया इनकार

Fri, 10 Nov 2017 08:50 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
trump
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा है कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र में अपनी रणनीति के तहत वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को खत्म करवाने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा। हालांकि उसने दोनों पड़ोसी देशों के बीच मध्यस्थता करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: तानाशाह किम जोंग को ट्रंप की सख्त चेतावनी, कहा- सब्र का वक्त निकल गया

कार्यकारी सहायक सचिव एलिस जी वेल्स ने कहा कि क्षेत्र में नए परमाणु क्षमता वाले बैलिस्टिक या क्रूज मिसाइल के आने से ट्रंप प्रशासन दक्षिण एशिया में पैदा हुई सामरिक स्थिरता के खतरे को लेकर बेहद चिंतित है। 

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को संबोधित करने के दौरान वेल्स ने कहा कि दक्षिण एशिया की नीति में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करवाने की भी रणनीति है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया और कहा कि अमेरिका आगामी अवसरों पर दोनों देशों को बातचीत फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: तस्वीरें: जब जापानी सम्राट के आगे झुका दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स, यानि डोनाल्ड ट्रंप

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सुधरे हुए रिश्ते क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। विशेष रूप से, दक्षिण एशिया को परमाणु विवाद से बचाने के लिए यह क्षेत्र और दुनिया दोनों पाकिस्तान और भारत की तरफ देख रहे हैं।
विज्ञापन

आतंक के खात्मे के लिए पाक का साथ देने को तैयार अमेरिका

terrorist
वेल्स ने कहा कि अमेरिका अभी भी पाकिस्तान के बढ़ते विखंडनीय पदार्थ भंडार और  सैन्य परमाणु व मिसाइल प्रोग्राम के विस्तार को लेकर चिंतित है। वहीं वेल्स ने दक्षिण एशिया क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिका लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी समूहों के खात्मे पाकिस्तान का साथ देने को तैयार है।

हम क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के साथ पाकिस्तान के लिए भी चिंतित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें