अमरीका ने भविष्य में इंसानों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले बारूदी सुरंगों के उत्पादन और खरीद से मना किया है।
व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में यह भी कहा गया है कि बड़ी मात्रा में बचा कर रखे गए हथियार बेकार हो जाने की हालत में भी इस फैसले को नहीं बदला जाएगा।
यह घोषणा ओटावा संधिपत्र पर मोजाम्बिक में होने वाले एक सम्मेलन के दौरान की गई। ओटावा संधि बारूदी सुरंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की एक मुहिम है।