फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को एयरक्राफ्ट लांच की नई तकनीक देगा अमेरिका

Wed, 18 Oct 2017 11:57 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विमान वाहक - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
अमेरिका ने भारत को इलेक्ट्रो मैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लांच सिस्टम (ईएमएएलएस) टेक्नोलॉजी देने का फैसला किया है। इसे भारतीय नौसेना के भविष्य के विमानवाहक पोत में इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह फैसला अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की भारत यात्रा से ठीक पहले किया गया है। यह दोनों देशों के बीच सामरिक क्षेत्र में मजबूत होती साझेदारी का नतीजा है।

ट्रंप प्रशासन ने भारत सरकार को अपने फैसले की जानकारी दे दी है। भारत ने बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिकी सरकार को पत्र लिखकर नौसेना के विमानवाहक पोत के लिए जनरल एटोमिक्स द्वारा विकसित ईएमएएलएस टेक्नोलॉजी देने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन


अपनी लचीली संरचना के कारण ईएमएएलएस हल्के और भारी दोनों तरह के विमानों को लांच कर सकता है। यही नहीं, इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अमेरिका ने ऐसे समय में यह फैसला किया है जब उसके विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन भारत की यात्रा पर हैं। इसे दोनों देशों से सामरिक रिश्तों की मजबूती का संकेत माना जा रहा है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पिछले महीने भारत की यात्रा कर चुके हैं।

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एवं जनरल एटोमिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. विवेक लाल के अनुसार उनकी कंपनी जल्दी ही दिल्ली में अपना एक कार्यालय खोलने जा रही है ताकि भारत सरकार की सैन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद की जा सके।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें