फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से रिश्ते सुधारने के लिए तिब्बत को महत्व देगा अमेरिका

Fri, 03 Nov 2017 06:02 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
अमेरिका के सांसदों के द्विदलीय समूह ने यूएस कांग्रेस में चीन के साथ रिश्तों के संबंध में तिब्बतियों से व्यवहार को महत्व देने का प्रस्ताव रखा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा से ठीक पहले इस समूह ने बताया है कि हमें चीन के साथ किन बातों को महत्व देना चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन के बॉर्डर पर भारत की बड़ी उपलब्धि, बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

प्रस्ताव में चीन को दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है ताकि तिब्बत को लेकर सुलह का कोई रास्ता निकल सके। इसमें तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र व अन्य तिब्बती इलाकों में धार्मिक या राजनीतिक विचारों को जाहिर करने के आरोप में जेल भेजे गए लोगों को बिना शर्त तत्काल रिहा करने की मांग भी की गई है।

पढ़ें: अमेरिकाः रिपोर्ट का दावा, FBI ने चार चीनी अधिकारियों को किया गिरफ्तार

प्रस्ताव में ल्हासा के भीतर एक कार्यालय खोलने की बात भी शामिल है, ताकि अमेरिकियों को सहायता मिल सके तथा वहां राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक परिवर्तनों पर निगाह रखी जा सके। अमेरिका की विदेशी मामलों की हाउस कमेटी के एमेरिटस व सांसद रोस लेथिनेन, कमेटी के रैंकिंग सदस्य इलियट एंजेल, सांसद टेड योहो और बैड शेरमैन ने संयुक्त रूप से यह प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप की अगले सप्ताह चीन यात्रा से पहले रखा प्रस्ताव

ट्रंप और जिनपिंग - फोटो : FILE PHOTO
रोस लेथिनेन ने कहा कि तिब्बती लोगों पर चीन का दमन इस पूरे इलाके की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए अमेरिकी विदेश नीति में इसे उच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। राष्ट्रपति की अगले सप्ताह चीन यात्रा से पहले यह प्रस्ताव दोनों देशों में तिब्बत नीति को लेकर यह बताता है कि अमेरिका को बीजिंग के दमनकारी रुख पर कहां तक सख्त रुख अपनाना चाहिए।

सांसद लेथिनेन के मुताबिक दलाई लामा को कांग्रेस का स्वर्ण पदक मिलने के दस साल पूरे होने के अवसर पर चीन के खतरनाक रुख के खिलाफ अमेरिकी नीति पर बल देने की जरूरत है। इस नीति से समाधान तक पहुंचा जा सकता है ताकि तिब्बतियों को स्वायत्तता हासिल हो सके। अंतरराष्ट्रीय तिब्बत प्रसार दल ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें