अमेरिका ने कहा है कि वह भारत की एनएसजी सदस्यता के लिए नई दिल्ली और अन्य देशों के साथ रचनात्मक सहयोग करता रहेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता एलिजाबेथ थुडेउ ने कहा, ‘हम आने वाले महीनों में भारत को समूह की सदस्यता के लिए भारत और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के सदस्यों के साथ सहयोग कर रहे हैं और करते रहेंगे और इस दिशा में रचनात्मक कार्य जारी रखेंगे।’
हालांकि उन्होंने इस मसले पर अमेरिका की चीन के साथ होने वाली बातचीत के बारे में किए गए सवाल का जवाब नहीं दिया। चीन ही एक मात्र ऐसा प्रमुख देश है, जो एनएसजी में सदस्यता के लिए भारत का विरोध कर रहा है।
अमेरिका ने चार बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में भारत की पूर्ण सदस्यता के लिए अपना समर्थन दिया है। हमें पूरा भरोसा है कि भारत एनएसजी के लिए तैयार है।