फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ईसाइयों के लिए जीतना चाहता हूं चुनाव, देश में बढ़ रहे अवैध प्रवासी

Sat, 10 Sep 2016 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटोः डोनाल्ड ट्रंप लगातार विवादों में रहे हैं। - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति बनीं तो बिना आधिकारिक दस्तावेज वाले प्रवासियों को वैद्यता दे दी जाएगी। इसे भविष्य के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी लाभ लेने के मकसद से करने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन


क्रिस्चन ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क की 'ब्रोडी फाइल' को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'वह ईसाइयों के लिए यह चुनाव जीतना चाहते हैं। मुझे लगता है कि अगर मैं नहीं जीता तो यह अंतिम चुनाव होगा।'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि रिपब्लिकन पार्टी और उससे जुड़े लोगों के पास यह अंतिम मौका होगा। इसके बाद यहां सीमा पार से लोगों की बाढ़ आ रही है। इन अवैध प्रवासियों को वैद्यता दी जा रही है। अब वे मतदान करने में सक्षम हो रहे हैं। एक बार ऐसा हुआ तो आप चुनाव जीतना भूल जाइए।'
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि वह ईसाई धर्म प्रचारकों के लिए भी यह चुनाव जीतना चाहते हैं। वह हमारे समर्थक हैं। वह ये किसी और से बेहतर जानते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

कहा था, 27 फीसदी मुसलमान हैं आतंकी

'मोदी-ट्रंप साथ बैठकर बात करेंगे'
इससे पहले एक इंटरव्यू में ट्रंप से कहा गया कि 160 करोड़ से ज्यादा मुस्लिमों में से सिर्फ एक लाख ही जिहादी हैं, तो उन्होंने कहा था- 'मुझे नहीं लगता ये संख्या इतनी कम होगी। कम से कम 27 फीसदी मुस्लिम आतंकी गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं। अगर युद्ध जैसी नौबत आई तो यह संख्या 35 फीसदी तक हो सकती है। नफरत बढ़ती जा रही है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें