फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने रूस से संघर्षविराम बरकरार रखने की अपील की

Sat, 23 Jun 2018 02:25 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
निक्की हेली
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने रूस से अपील की है कि वह अपने सहयोगी सीरिया पर दक्षिणी-पश्चिमी सीरिया में युद्धविराम बरकरार रखने के लिए दबाव डाले। पिछले साल जॉर्डन, रूस और संयुक्त राष्ट्र इस बात पर सहमत हुए थे कि डेरा, क्यूनेत्रा और स्विडा जैसे क्षेत्रों को मिलाकर डि-एस्केलेशन जोन बनाया जाए। यह ऐसा क्षेत्र होता है जहां संघर्ष पर रोक होती है। यह क्षेत्र जॉर्डन और इस्राइल के गोलन हाइट सीमा के निकट है। 
विज्ञापन


हेली ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि दक्षिणी-पश्चिमी सीरिया में सीरिया सरकार द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन रोकने की जरूरत है।  उन्होंने कहा था कि हम आशा करते हैं कि रूस ने जिस संघर्षविराम को स्थापित करने में मदद की थी वह उसका आदर करेगा और अपने प्रभावों का इस्तेमाल करते हुए सीरियाई सरकार को भी ऐसा करने से रोकेगा। 

निक्की ने कहा है अगर आगे संघर्ष विराम का उल्लंघन होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी रूस की होगी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बुधवार को सीरिया मामले पर चर्चा करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें