फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट को हराने के लिए अमेरिका की बाकी देशों से अपील, मांगा सबका साथ

Fri, 24 Aug 2018 12:03 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने सभी देशों से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके देशों में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को करारी हार का सामना करना पड़े। राजदूत ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे देशों के साथ अमेरिका अपना सहयोग बढ़ाएगा और इस दिशा में मजबूत ताकत बना रहेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने सुरक्षा परिषद में कल बताया कि इस आतंकवादी समूह की विचारधारा विश्व के नए-नए स्थानों पर अपना पैर पसार रही है। यह एक ऐसा दुश्मन है जो अपने आपको किसी भी स्थान पर ढाल रहा है।

हेली ने देशों से अपील की है कि वह चतुराई के साथ इस्लामिक स्टेट को करारी हार दें और ऐसे संघर्ष क्षेत्रों को समाप्त करें जहां चरमपंथी समूहों को पलने-बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र आईएसआईएस और तालिबान के खिलाफ लड़ाई में मजबूत ताकत बनी रहेगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें