फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को मिला अमेरिका का सपोर्ट, ट्रंप बोले- हमारे लिए रिश्ते अहम

Wed, 30 Aug 2017 09:08 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
donald trump
विज्ञापन
अफगान नीति घोषित करते वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा पाकिस्तान को आतंकियों की पनाहगाह बताते हुए फटकार लगाने के एक सप्ताह बाद ही ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका पाक के साथ अपने संबंध और साझेदारी को महत्व देता है। ट्रंप का यह बयान इस्लामाबाद द्वारा अमेरिका के साथ होने वाली आधिकारिक वार्ताओं और यात्राओं को स्थगित करने के बाद आया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: पाक सरकार ने ट्रंप की साउथ एशिया पॉलिसी को खारिज किया, प्रस्ताव पारित

इससे संकेत मिलता है कि संभवत: पाकिस्तान से रिश्तों को लेकर ट्रंप प्रशासन के तेवर नरम पड़ सकते हैं। ट्रंप द्वारा पाक के खिलाफ दिए बयान के बाद पाकिस्तान ने न सिर्फ विदेशमंत्री ख्वाजा आसिफ की अमेरिका यात्रा रद्द कर दी बल्कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय की दक्षिण एशिया मामलों की प्रवक्ता ऐलिस वेल्स व लिजा कर्टिस की पाक यात्रा भी स्थगित कर दी थी। 

पढ़ें: अमेरिकी मदद पर बोले पाक के पूर्व गृहमंत्री- 'मूंगफली के दाने बिलियन डॉलर्स नहीं हो सकते'

अब ट्रंप प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि रुकी हुई बातचीत जल्द शुरू होगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते और भागीदारी को महत्व देते हैं और उम्मीद करते हैं कि जो बैठकें टाल दी गई थीं उन्हें जल्द शुरू किया जाएगा।’ माना जा रहा है कि अमेरिका इस्लामाबाद में अपने दूतावास के माध्यम से वार्ता प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें