अमेरिका में नेशनल सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय के बाहर बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस
मेरीलैंड स्थित फोर्ट मीडे के बाहर हुई गोलीबारी की जांच कर रही है। यह अमेरिका खुफिया सेवा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) का मुख्यालय है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनएसए
ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमारी संवेदनाएं उन सभी के साथ है, जो इस गोलीबारी में प्रभावित हुए हैं।