अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील ने कहा कि उन्होंने उस पोर्न अभिनेत्री को अपनी जेब से 1,30,000 डॉलर की राशि दी थी जिसने वर्ष 2006 में कथित तौर पर ट्रंप से यौन संबंध बनाए थे।
ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन ने टाइम्स को बताया कि उन्हें स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान करने के लिए कोई राशि नहीं दी गई थी। डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है।
कोहेन ने कहा, ‘मिस क्लिफोर्ड को किया गया भुगतान वैध था कोहेन ने यह बताने से इनकार किया कि उन्होंने यह भुगतान क्यों किया था।
उन्होंने कहा कि और यह अभियान या किसी व्यक्ति द्वारा अभियान पर किए गए खर्च से नहीं लिया गया था, न ही इसके लिए उन्हें किसी की तरफ से भुगतान किया गया।
द वाल स्ट्रीट जर्नल ने पिछले महीने एक खबर में कहा गया था कि कोहेन ने अक्तूबर 2016 में 130000 डॉलर की राशि का बंदोबस्त किया था ताकि वह
राष्ट्रपति अभियान के दौरान ट्रंप से कथित यौन संबंधों के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई बात न करें।