फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम विवाद पर अमेरिका कर रहा है भारत-चीन से बात

Fri, 21 Jul 2017 04:45 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
डोकलाम क्षेत्र को लेकर भारत-चीन के बीच बढ़ते विवाद में अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि डोकलाम विवाद की समस्या को खत्म करने के लिए भारत और चीन बात कर रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि अमेरिका भारत और चीन के बिगड़ते हालात पर बहुत करीब से और ध्यान से नजरें बनाए हुए है।
विज्ञापन


साथ ही अमेरिका चाहता है कि इस विवाद पर दोनों देश प्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे से बात करके समस्या का हल निकालें। अमेरिकी राज्य विभाग की प्रवक्ता हीथर नौरेट का कहा है कि अमेरिका दोनों देशों के बढ़ते विवाद पर अपनी नजरे बनाये हुए हैं। 

साथ ही उन्होंने ने कहा कि अमेरिका नई दिल्ली और बीजिंग से पूरी तरह से परिचित है, इसलिए दोनों देशों के समस्या को दूर करने की पूरी कोशिश कर रहा है। भारत चीन के बीच मध्य जून से सिक्किम बॉर्डर और पड़ोसी देश भूटान से सटे डोकलाम क्षेत्र में विवाद चल रहा। जिसको लेकर भारत चीन आमने-सामने है। वहीं चीन बार-बार सिक्किम बॉर्डर भारत को पहले अपनी सेना हटाने के लिए बोल रहा है।
विज्ञापन


भारत ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। वहीं भारत ने चीन से मांग की है कि पहले चीन बॉर्डर से अपनी सेना हटाये। गुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी संसद में इस बात को रखा था। विदेश मंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत सभी सैन्य टुकड़ियों बॉर्डर से वापस बुला लेगा। मगर उससे पहले विवाद तीनों देशों ( भारत,चीन और भूटान ) को एक साथ बैठकर बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें