फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में राजनीतिक बदलाव को सकारात्मक रूप से देख रहा है अमेरिका

Sat, 29 Jul 2017 03:39 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
America
विज्ञापन
अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि वह पाकिस्तान में राजनीतिक बदलाव को सकारात्मक रूप से देख रहा है। पनामा पेपर्स मामले में नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट से प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद अमेरिका की ओर से यह बयान आया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद के लिए शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने वाले प्रश्न के जवाब में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम पाकिस्तानी संसद द्वारा अगले प्रधानमंत्री को चुनने के मामले में होने वाले राजनीतिक बदलाव को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं।’

हालांकि अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने को उनका आंतरिक मामला बताया। गौरतलब है कि शरीफ का इस्तीफा उस वक्त आया है जब अमेरिका के साथ पाकिस्तान के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में आतंकी समूह हक्कानी नेटवर्क के  खिलाफ प्रभावी कार्रवाई ना करने चलते पाकिस्तान को दी जाने वाली 350 मिलियन डॉलर की सहयोग राशि पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें