फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार विस्तार से नाराज अमेरिका बोला- अब देना ही पड़ेगा जवाब

Wed, 09 Aug 2017 05:11 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
UNO
विज्ञापन
परमाणु हथियार कार्यक्रम बंद करने से उत्तर कोरिया के इनकार की वजह से अमेरिका बेहद नाराज है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि उत्तर कोरिया का रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना है, उसे अब जवाब देना ही होगा।
विज्ञापन


हेली ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब उत्तर कोरिया से डरने वाला नहीं है। अभी जो भी हो रहा है उससे हम सभी को चिंतित होना चाहिए। अब उत्तर कोरिया देख सकता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकजुटता के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि चीन और रूस ने भी इस मसले पर मुंह नहीं मोड़ा है। सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का कहना है कि अब बहुत हो चुका। उत्तर कोरिया को रोकना ही होगा। हेली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यह बताने के लिए जमीनी काम कर रहा है कि हम अब तुम्हें यह सब करते हुए और नहीं देखेंगे।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया डराने जा रहा है लेकिन हम उससे डरने वाले नहीं है। हेली ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग के लिए रूस और चीन की प्रशंसा भी की।

नए स्तर पर पहुंचा उत्तर कोरियाई खतरा
टोक्यो। जापानी रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया से होने वाला खतरा ‘नए स्तर’ पर पहुंच गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर कोरिया अब अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) दागने में सक्षम हो गया है।

यही नहीं उत्तर कोरिया की परमाणु हथियार योजना भी काफी उन्नत हो गई है। विश्लेषकों का कहना है कि आईसीबीएम की जद में अमेरिका के मुख्य भूभाग से ज्यादा बड़े क्षेत्र आ सकते हैं। इन क्षेत्रों में लॉस एंजिलिस और शिकागो भी शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें