फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: बंदूकधारी ने 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए की फायरिंग, 3 की मौत

Wed, 19 Apr 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंगलवार को एक बंदूकधारी ने 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लेने से पहले बंदूकधारी ने अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए दोबारा फायर किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कैलिफोर्निया: बर्नाडिनो शहर के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, 3 की मौत
पुलिस प्रमुख जेरी डायर ने कहा, 'हिरासत में लिए गए 39 वर्षीय संदिग्ध कोरी अली मुहम्मद की पिछले हफ्ते फ्रेस्नो के मोटल 6 में एक निहत्थे सुरक्षा गार्ड पर शूटिंग के सिलसिले में भी तलाश थी।' 

डायर ने कहा कि मुहम्मद ने एक मिनट से भी कम वक्त में फ्रेस्नो में स्थानीय समय के मुताबिक 10:45 एक बड़े कैलिबर हैंडगन से 16 राउंड फायर किया। इसके बाद उसे एक पुलिस ऑफिसर ने गलियों वहीं की गलियों में भागते देखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमेरिका: हिट एंड रन में एक और भारतीय इंजीनियर की मौत
डायर ने बताया कि पुलिस ऑफिसर को देखते ही मुहम्मद फौरन जमीन पर बैठ गया। जिसके बाद उसे उसे हिरासत में ले लिया गया, और जब उसे ले जा रहा था तो वह 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाने लगा। 
अरबी में 'अल्लाहु अकबर' का मतलब 'र्ईश्वर महान है' होता है।

डायर ने आगे बताया कि कोरी अली मुहम्मद श्वेत लोगों को पसंद नहीं करता। पुलिस प्रमुख ने मुहम्मद की गिरफ्तारी के बाद उसके बयान और फेसबुक पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि संदिग्ध अफ्रीकन-अमेरिकन है और वह ब्लैक जीसस निकनेम इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें