फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलबामा को अमेरिका ने दिया दिल्ली में नयी ईमारत के नर्माण का ठेका

Tue, 30 Oct 2018 02:10 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
Building
विज्ञापन

अमेरिका ने नयी दिल्ली में अपने दूतावास की नई इमारत के निर्माण का ठेका अलाबामा की एक कंपनी को दिया है। एक आधिकारिक घोषणा में सोमवार को बताया गया कि अलाबामा की बी एल हर्बर्ट इंटरनेशनल ऑफ बर्मिंघम को इमारत के निर्माण का ठेका दिया गया है। इस इमारत की वास्तुकला का जिम्मा न्यूयॉर्क की डब्ल्यूईआईएसएस/मैनफ्रेडी कंपनी को दिया गया है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह परिसर दूतावास समुदाय के लिए सुरक्षित और आधुनिक सुविधा मंच उपलब्ध कराएगा।’’ अभी दूतावास की नई इमारत के बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

वास्तुकार कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 28 एकड़ में फैले दूतावास के परिसर को बहुआयामी परिसर में बदला जाएगा। भारत के वास्तुकला और लैंडस्केप को एक साथ लाने की परंपरा से प्रेरणा लेते हुए इमारत में पत्थरों, कैनोपी और गार्डन वॉल को पेश किया जाएगा जो इमारत को 21वीं सदी का रूप देंगे। 
विज्ञापन


अमेरिकी वास्तुकार एडवर्ड डुरेल स्टोन द्वारा डिजाइन किये गए दूतावास के खुलने के करीब 60 साल बाद इस इमारत का कायाकल्प किया जाएगा जिसमें पर्यावरणीय प्रबंधन के जरिए अमेरिकी कूटनीति के सांकेतिक मूल्यों को दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें