दक्षिण चीन सागर को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को तैनात कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। दरअसल, इस सप्ताह के शुरुआत में फॉक्स न्यूज के कहा था कि दक्षिण चीन सागर के वुडी द्वीप में आठ मिसाइल लांचरों और एक रडार सिस्टम के पहुंचने की बात तस्वीरों में आ रही है।
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उनका विश्वास है कि तस्वीरें बिल्कुल सही हैं और चीन ने वुडी द्वीप में जमीन से हवा में मार करने वाली एचक्यू-9 मिसाइलों को तैनात किया है।