फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉशिंगटन पोस्ट' का 25 करोड़ डॉलर में सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली प्रमुख वेबसाइट अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ अखबार को 25 करोड़ डॉलर में खरीदने पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन


बेजोस इस अखबार और उसके प्रकाशन के अन्य कारोबार को अपनी निजी संपत्ति के रूप में खरीद रहे हैं।

पिछले 80 सालों से ग्राहम परिवार इस अखबार का मालिक रहा है।

अखबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डोनाल्ड ग्राहम ने कहा है, ''अखबार उद्योग में हमने जिन चुनौतियों का सामना किया है, उसके आधार पर हमने ये सोचा कि अगर इसका कोई दूसरा मालिक होगा तो क्या वो अखबार के लिए बेहतर साबित होगा।''

लोकप्रिय अख़बार
उन्होंने कहा, ''जेफ बेजोस ने खुद को तकनीक और व्यापार की प्रतिभा के रूप में साबित किया है। उनके दीर्घकालिक दृष्टीकोण और व्यक्तिगत शालीनता की वजह से वो इस अखबार के अच्छे मालिक साबित होंगे।''
विज्ञापन


दी वॉशिंगटन पोस्ट कंपनी अन्य संपत्तियों के अलावा कापलान की भी मालिक है, जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली कंपनी है। एक अज्ञात इकाई के रूप में इसका मालिकाना ग्राहम परिवार के पास ही रहेगा।

इस सौदे के अगले दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

वॉशिंगटन पोस्ट को वाटरगेट कांड के कवरेज के लिए जाना जाता है। लेकिन हाल के वर्षों में इंटरनेट की वजह से इसे विज्ञापनों से होने वाली कमाई में कमी आई है। इसलिए इसे प्रिंट के कारोबार को वेब के अनुरूप बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

होराइजन मीडिया विश्लेषक ब्राड एडगेट ने बीबीसी से कहा, ''अखबार की बिक्री में गिरावट आई है, खासकर युवा पाठकों के बीच में।''

इसके बावजूद वे कहते हैं,''मैं हमेशा यह सोचता था कि अपने नाम और ख्याति के दम पर यही अखबार डिजिटल मीडिया के ज्वार का सामना करने में सक्षम हो सकता था। देश के सबसे प्रतिष्ठित अखबार न्यूयार्क टाइम्स के बाद इसका नंबर आता है।''

घटती प्रसार संख्या
अखबारों की ऑडिट करने वाली संस्था अलायंस फॉर ऑडिटेड मीडिया के मुताबिक दी वॉशिंगटन पोस्ट इस साल अमेरिका में सातवां सबसे लोकप्रिय दैनिक अखबार था। इसकी चार लाख 74 हजार 767 प्रतियां छपती हैं। यह पिछले साल की तुलना में 6।5 फीसदी कम है।

वॉशिंगटन पोस्ट की बेवसाइट पर पोस्ट किए गए एक पत्र में बेजोस ने कहा है कि वो अखबार के रोजमर्रा के काम नहीं देखेंगे। उदास कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने ये भी कहा है कि वो अखबार के मूल्यों में बदलाव नहीं करेंगे।
विज्ञापन


हाल के दिनों में यह किसी अमेरिकी अखबार का दूसरा सौदा है।

सप्ताहांत में न्यूयार्क टाइम्स ने प्रमुख अखबार 'बॉस्टन ग्लोब' को बेसबाल टीम बॉस्टन रेड साक्स के मालिक जॉन डब्लू हेनरी को सात करोड़ डॉलर में बेचने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें