अमेरिका के टेक्सास में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी अमेरिकी पुलिस सोशल साइट ट्विटर के जरिए दी है।
पुलिस के मुताबिक शूटर ने डाउनटाउन इलाके में लोगों पर गोलियां बरसाईं। इस वारदात में कितने लोग मारे गए हैं, अभी इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है।
हाल ही में अमेरिका के ओरलैंडो और सिआटेल में भी ऐसे ही हमले हो चुके हैं, जब बंदूकधारी ने कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हमले के तरीके से अंदाजा 'लोन वुल्फ' अटैक का लग रहा है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने आतंकियों को फरमान जारी किया था कि वे अकेले ही हमलों को अंदाज दें। इसके बाद से यूरोप और अमेरिका में 'लोन वुल्फ' हमलों की कई वारदातों हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।