अमेरिकी सीनेट ने देश की खुफिया संस्था सीआईए को 9/11 के बाद 'बर्बर' तरीकों से पूछताछ का दोषी ठहराया है सीनेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीआईए ने देश को बर्बर तरीकों के जरिए पूछताछ के बारे में गुमराह किया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पूछताछ बहुत ही खराब ढंग से की गई और इसके जरिए जो जानकारी जुटाई गई वो भरोसे के काबिल नहीं थी। रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया में संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका से कहा है कि दोषी अधिकारियों पर मुकदमा चलाया जाए।
संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि बेन एमरसन ने कहा कि रिपोर्ट से साफ है कि बुश प्रशासन के दौरान नीतियां इस तरह से बनाई गईं जिससे अधिकारों का उल्लंघन हुआ।
राष्ट्रपति ओबामा पहले कह चुके हैं कि पूछताछ के तरीके उनके अनुसार यातनाएं थीं।ओबामा ने कहा है कि पूछताछ के ये तरीके उनके आगे के कार्यकाल में नहीं अपनाए जाएँगे क्योंकि इनसे विदेशों में अमेरिकी हितों को खासा नुकसान हुआ।
उधर सीआईए के निदेशक जॉन ब्रेनन ने जोर देकर गलतियों के बावजूद अल कायदा के संदिग्धों के खिलाफ इस्तेमाल किए गए तरीकों से हमले रुके और जानें बचीं।