फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से घुसने के आरोप में 68 भारतीय हिरासत में

Mon, 17 Aug 2015 12:04 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी प्रांत वाशिंगटन के सिएटल में कथित तौर पर अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने के आरोप में 68 भारतीयों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी को एक हिरासत केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन


अमेरिका के आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग (आईसीई) की ओर से यह जानकारी दी गई है।

अमेरिका स्थित उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के निदेशक सतनाम सिंह चहल ने आईसीई से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया कि इनमें से करीब आधे लोगों को हिरासत में लिए हुए एक महीना हो गया है।
विज्ञापन

अधिकतर लोग पंजाब के

सभी को अवैध तरीके से अमेरिकी सीमा में घुसने का प्रयास करते समय पकड़ा गया था। अधिकतर लोग पंजाब के हैं। आईसीई के पश्चिम क्षेत्र की प्रवक्ता वर्जीनिया कीस ने कहा कि टेकेमा में उनके हिरासत केंद्र में इस समय 68 भारतीय हैं।

इन सभी लोगों को पकड़ने की तारीख अलग-अलग हैं। लेकिन सभी इसी साल हिरासत में लिए गए हैं। इनमें से आधे पिछले 30 दिन के दौरान पकड़े गए हैं।

चहल ने बताया कि जब अमेरिका में बिना दस्तावेज वाले प्रवासी सरकारी हिरासत केंद्रों तक पहुंचते हैं तो यहां यह तय करने में महीनों लग जाते हैं कि उन्हें वापस भेजा जाएगा या अमेरिका में रहने की इजाजत दे दी जाएगी। इस लंबी प्रक्रिया के दौरान कई निराश हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें