फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के फैसले से 3 लाख भारतीयों को छोड़ना पड़ सकता है अमेरिका

Wed, 22 Feb 2017 09:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रंप - फोटो : getty images
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फैसला अमेरिका में रह रहे तीन लाख भारतीयों के लिए खतरा साबित हो सकता है। ट्रंप प्रशासन 11 मिलियन अप्रवासियों को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत ट्रंप के फैसले की गाज उन अप्रवासियों पर गिरने वाली है जिनके दस्तावेज संघीय कानूनों के तहत नहीं हैं।

होमलैंड सिक्योरिटी के दो विभागों ने इसके लिए दो मेमो जारी किए हैं। जिनमें इमिग्रेशन अधिकारियों को अधिकार दिया गया है कि वो उन अप्रवासियों पर कार्रवाई करें जो सही दस्तावेज न होने पर भी अमेरिका के भीतर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे हिरासत में लेने का अधिकार

donald trump - फोटो : REUTERS
इमिग्रेशन के अधिकारियों को उन लोगों को सीधे तौर पर हिरासत में लेने का अधिकार दिया गया है, जिनको देखकर अधिकारियों को ऐसा लगता है कि उक्त व्यक्ति अप्रवास के नियमों का पालन नहीं कर रहा है और देश के लिए खतरा साबित हो सकता है।

आंकड़ों के आधार पर इस फैसले से प्रभावित होने वाले भारतीयों की संख्या 3 लाख के करीब है। इस नियम के अधिकारी गैर कानूनी अप्रवासी को तेजी से अमेरिका से बाहर कर सकते हैं। इस नियम में बच्चों के केस में थोड़ी राहत जरूर दी गई है।

ट्रंप प्रशासन के इस नए प्लान को लागू करने के लिए नए एजेंट्स की भर्ती भी शुरू कर दी गई है। जिसमें 10 हजार अमेरिकी इमीग्रेशन और कस्टम एजेंट्स, 5 हजार अमेरिकी कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन एजेंट्स की भर्ती शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें