कैलिफोर्निया की सेरिस पुलिस ने बताया कि 28 साल का मैथ्यू निकोलसन नामक शख्स जो अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया में रहता था। उसने वीडियो गेम्स की वजह से अपनी मां को गोली मारकर हत्या कर दी। मैथ्यू अपने बेडरुम में वीडियो गेम खेल रहा था और उसने अपना फोन तोड़ दिया। आरोपी की बहन ने बताया कि उनकी 68 साल की मां लीडिया निकोलसन एक ऐसी महिला थी जो हमेशा दूसरों में अच्छाई देखा करती थीं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 महीने पहले भी पुलिस अधिकारी निकोलसन के घर पहुंचे थे क्योंकि उसकी अपने पैरेंट्स से लड़ाई हो गई थी। सेरिस पुलिस के अनुसार निकोलसन रात में वीडियो गेम खेल रहा था। इसके बाद किसी चीज ने उसे परेशान किया और वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी मां जब उसे देखने के लिए पहुंची तो दोनों में बहस होने लगी। जिसके बाद मैथ्यू ने अपना फोन तोड़ दिया और इसके लिए मां को जिम्मेदार ठहराया और उनके साथ ही पिता को मारने की धमकी दी।
निकोलसन के घर में एक बंदूक रखी हुई थी। वो उन्हें डराने की कोशिश करना चाहता था। इसलिए चिल्लाने लगा कि मेरा फोन टूट गया है। इसके बाद उसने बंदूक ली और गोली चलानी शुरू कर दी। उसने कथित तौर गोली चलाई जो पंखे पर लगी। वहीं दूसरी लीडिया के सिर में लग गई। वह अपने पिता को भी मारना चाहता था लेकिन बंदूक जाम हो गई। इसके बाद आरोपी अपने पैरेंट्स को छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
मैथ्यू के जाने के बाद पिता लॉरेन ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लीडिया को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। एक रिश्तेदार के घर से पुलिस ने मैथ्यू को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल में बंद कर दिया गया है।