संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यमन में सऊदी नेतृत्व वाले दो गठबंधन के हवाई हमलों में पिछले तीन वर्षों में 26 बच्चों की मौत हो चुकी है। साथ ही पिछले तीन वर्षों में नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों के मामले की नई सिरे से स्वतंत्र जांच किए जाने की वकालत की है ।
संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख मार्क लोकॉक ने शुक्रवार को बताया कि अल-दुरायहिमी जिले में विद्रोही के कब्जे वाले शहर हुदयदाह के दक्षिण में बच कर निकलने के दौरान बृहस्पतिवार को चार महिलाएं और कम से कम 22 बच्चे मारे गए। वहीं अल-दुरायहिमी में हुए एक अन्य हवाई हमले में चार अन्य बच्चे भी मारे गए।