ह्यूस्टन में भारतीय काउंसल जनरल अनुपम राय ने आधिकारिक ट्वीट के जरिए सूचना दी है कि अमेरिका के हार्वे तूफान में फंसे 200 भारतीय छात्र पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बता दें कि अमेरिका के टेक्सास में हार्वे तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस तबाही में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है।
भारत के भी कई लोग इस तूफान में फंस गए थें। भारत के 2 छात्र अमेरिका के इस तूफान की चपेट में आने की वजह से ICU में हैं। 200 से ज्यादा भारतीय छात्र इस तूफान में फंसे हुए थें।
पढ़ें: अमेरिका के टेक्सास में हार्वे तूफान ने मचाई भारी तबाही,देखें तस्वीरें
इससे पहले भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उनका मंत्रालय इस मामले की जांच कर रहा है और 200 छात्रों को बचाने के लिए पूरा प्रयास करेगा। हार्वे की चपेट में आये दो भारतीय छात्रों का नाम शालिनी और निखिल भाटिया है।
पढ़ें: ‘हार्वे’ तूफान ने अमेरिका में बरपाया कहर, 3 की मौत 14 घायल
विदेश मंत्री ने कहा कि तूफान में फंसे 200 असहाय भारतीय छात्रों को भी बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने भोजन पहुंचाने की कोशिश की थी लेकिन यूएस कोस्ट गार्ड ने हमे अनुमति नहीं दी।