फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के इस महिला से थे अवैध संबंध, खुद ही किया था खुलासा

Fri, 17 Aug 2018 03:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से 20 साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के बीच अफेयर ने पूरे व्हाइट हाउस को हिलाकर रख दिया था। पहले तो क्लिंटन ने मोनिका आरोपों को अफवाह करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन साल 1998 में आज ही दिन यानी 17 अगस्त को उन्होंने मोनिका लेविंस्की से अफेयर की बात कबूल कर ली थी। मोनिका उस समय व्हाइट हाउस में इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय उनकी उम्र महज 22 साल थी। 

विज्ञापन


इस घटना ने पूरे अमेरिका में भूचाल सा ला दिया था। दरअसल, मोनिका लेविंस्की ने उस समय खुलासा किया था कि 1995 से 1997 के बीच उनके और क्लिंटन के बीच नौ बार यौन संबंध बने थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध आपसी सहमति से बने थे, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उनका फायदा उठाया था। उन्होंने कहा था 'मेरे और क्लिंटन के बीच जो हुआ, मुझे उसका बहुत खेद है'। 

मोनिका ने बाद में एक लेख लिखा था, जिसमें उन्होंने क्लिंटन और खुद के रिश्तों के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था, 'मेरे बॉस ने मेरा फायदा उठाया। मैं हमेशा इस बात पर अडिग रहूंगी कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से थे। कुछ लोगों के बीच यह चर्चा थी कि क्लिंटन ने मुझे पैसे दिए होंगे, वरना मैं चुप क्यों रही होती? मैं भरोसा दिलाती हूं कि यह पूरी तरह से झूठ है'। 
विज्ञापन


बता दें कि स्वतंत्र अभियोक्ता केनेथ स्टार ने क्लिंटन और व्हाइट हाउस की तत्कालीन इंटर्न मोनिका लेविंस्की के बीच अफेयर का पर्दाफाश किया था। इस मामले की जांच करीब चार सालों तक चली थी। इस बीच कई बार केनेथ स्टार ने क्लिंटन पर झूठी गवाही और न्याय में रुकावट का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने अपनी लड़ाई जारी रखी थी, जिसका परिणाम ये हुआ कि आखिरकार क्लिंटन को गवाही के लिए आना पड़ा। 

इस मामले के सामने आने के बाद बिल क्लिंटन के खिलाफ विपक्षी पार्टी द्वारा महाभियोग भी चलाया गया था। हालांकि वो उससे बच निकले थे और अपना कार्यकाल पूरा किया था।  

वहीं, इस स्कैंडल के सामने आने के बाद मोनिका ने व्हाइट हाउस छोड़ दिया और कुछ दिनों तक हैंडबैग डिजाइनर के तौर पर काम किया। लेकिन चूंकि इस स्कैंडल के सामने आने के बाद मोनिका को अमेरिका में नौकरी मिलने में भी काफी दिक्कतें आ रही थी, इसलिए सारा काम छोड़कर आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें